उत्तराखंड

यमकेश्वर क्षेत्र में अज्ञात जानवर का आंतक, खरदूणी में गौशाल की छत उखाड़ कर गाय को किया घायल

[ad_1]

यमकेश्वर। यमकेश्वर क्षेत्र में जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, और ठंड बढ जाती है, वैसे ही अज्ञात जानवर सक्रिय हो जाता है, जो कि किसानों और पशुपालकों के मवेशियों को रात मेंं गौशाल के छत से पटाल निकालकर उनके कंधे का मांस खा जाता है, कई पशुओं को मार देता है और कईयों को घायल कर देता है। इस अज्ञात जानवर से यमकेश्वर क्षेत्र के न्याय पंचायत नीलकंठ और मागथा, नौंगाव के दर्जनों आस पास के गॉव में दहशत का माहौल व्याप्त हो हो गया है।

ताजा घटनाक्रम के अनुसार यमकेश्वर क्षेत्र के न्याय पंचायत मागथा के गा्रम सभा पोखरी के राजस्व ग्राम खरदूणी में अज्ञात जानवर ने पिछले दो रातों में दो सगे भाईयों के पशुओं को निवाला बनाया है। जानकारी के अनुसार परसों रात उत्तम सिंह राणा के दो पशुओं को मारा एवं कल रात पशु पालक श्याम सिह राणा की गौशाला की छत से पटाल निकालकर गाय को घायल कर दिया और उसके कंधें पर गहरा घाव कर दिया है, इससे पूर्व भी एक बैल और एक गाय को उक्त जानवर अपना निवाला बना चुका है।

पिछले कई सालों से उक्त जानवर क्षेत्र में सक्रिय है, यह जानवर सर्दियों के दिनों में जब ज्यादा ठंड़ पड़ती है तब यह ज्यादा आका्रेशित हो जाता है, और पालतू मवेशियों को अपना शिकार बनाता है, इसकी खासियत यह है कि यह रात को ही ज्यादा सक्रिय होता है। वन विभाग से कई बार इस संबंध में क्षेत्रीय निवासियों द्वारा शिकायत की गयी लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकल पाया है। इस जानवर के पैरों के निशान आदि से इसे जंगली रीछ बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक उक्त जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो पायी है। क्षेत्र में उक्त जानवर के हमले से भय का माहौल व्याप्त हो चुका है और ग्रामीण शासन प्रशासन से उक्त जानवर को पकड़ने की गुहार लगा रहे है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *