राष्ट्रीय

अब दिल्‍ली में आराम से घुसेंगी उत्‍तराखण्‍ड रोडवेज की बसें

[ad_1]

देहरादून। यदि सब कुछ ठीक ठाक  रहा तो आने वाले  सालों में उत्‍तराखण्‍ड परिवहन की  बसें दिल्‍ली में आसानी से घुस सकेंगी। जी हां इस साल रोडवेज की बसें सीएनजी से चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने टेंडर खोल दिया है। जिस फर्म के पास टेंडर आया है, वह आचार संहिता खत्म होने के साथ ही अपना काम शुरू करेगी। दरअसल, परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में अपेक्षाकृत कम महंगे सीएनजी से बस संचालन पर निर्णय लिया था।

तय किया गया था कि उन 600 से अधिक बसों में सीएनजी किट लगाई जाएगी, जो कि मैदानी मार्गों पर संचालित होती हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले परिवहन निगम ने इसका टेंडर भी निकाल दिया था। टेंडर खुल भी गया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि अब आगे की कार्रवाई आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट का भी इंतजाम हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून-जुलाई तक सीएनजी से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

बतातें चलें कि परिवहन निगम ने दिल्ली से कुछ सीएनजी बसें लीज पर ली थी। इन बसों का संचालन दून-दिल्ली के बीच किया जा रहा है। डीजल बसों के मुकाबले इन बसों से निगम को ज्यादा कमाई हो रही है। इसे देखते हुए ही निगम ने सीएनजी किट लगाने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि जब सभी 600 बसों में सीएनजी किट लग जाएगी तो परिवहन निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी क्योंकि डीजल के मुकाबले सीएनजी से बस संचालन काफी सस्ता है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *