उत्तराखंड

सीएम ऑफिस में प्रेजेंटेशन देने आई मुंबई की महिला से छेड़छाड़

[ad_1]

देहरादून। मुख्यमंत्री ऑफिस में प्रेजेंटेशन देने आई महिला के साथ दून के होटल और रेस्टोरेंट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला ने आराघर चौकी में तहरीर दी। तहरीर पर डालनवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मुंबई की महिला मेडिकल डिवाईस का प्रेजेंटेशन देने दून आई थी। यहां महिला और उसके साथी का संपर्क दिनेश चमोली और विक्की नाम के व्यक्ति से हुआ। वह महिला और उसके साथी को मंगलवार शाम एक रेस्टोरेंट में लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के पार्टनर ने दिनेश चमोली को डांटा। इसके बाद दिनेश चमोली ने विक्की संग महिला के साथ आए व्यक्ति को भेज दिया। कहा कि सीएम से मीटिंग का समय लेने के लिए उन्हें जाना है। दोनों चले गए तो महिला दिनेश संग 11 बजे तक रेस्टोरेंट में बैठी रही।

आरोप है कि दिनेश ने उसे रेस्टोरेंट बंद होने की बात कही और सीएमआई तिराहे के पास स्थित होटल में लेकर वहां। आरोप है कि उसने कमरा बंद कर महिला से छेड़छाड़ करते हुए निजी अंगों को छुआ। कुछ देर बाद महिला के साथी होटल पहुंचे तो आरोपी वहां से चला गया। इसके बाद पीड़िता के साथियों ने पुलिस को फोन किया। फिर बुधवार को आराघर चौकी में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *