मनोरंजन

तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा?

[ad_1]

अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली साल की शुरुआत में माता-पिता बने थे। इसके बाद से अनुष्का अपने बच्चे की देखभाल कर रही हैं। उन्होंने पहली संतान के रूप में अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह काफी सजग हैं। काफी समय से इस अभिनेत्री को फिल्मों में नहीं देखा गया है। अब ऐसी चर्चा है कि अनुष्का तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापस आएंगी। खबरों की मानें तो उन्हें दो थिएट्रिकल और एक ह्रञ्जञ्ज फिल्म में देखा जाएगा। एक सूत्र ने बताया, 2022 में अनुष्का की फिल्मों में वापसी हमारे फिल्म उद्योग के लिए सबसे अच्छी बात है। उम्मीद है कि वह तीन बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी, जिनमें से दो बड़े पर्दे पर एंटरटेनर फिल्में हैं, जबकि एक बड़े पैमाने पर बनने वाला ह्रञ्जञ्ज प्रोजेक्ट है।
ऐसी चर्चा है कि यह भारत में डिजिटल स्पेस के लिए बनने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। हालांकि, अनुष्का के इन तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अगले साल की शुरुआत में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। इतना जरूर है कि इस खबर के आने के बाद अनुष्का के फैंस की बेसब्री बढ़ गई होगी। अब देखना है कि अनुष्का की वापसी कितनी दमदार होती है।

अनुष्का महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर चर्चा में थीं। हाल में खबर आई थी कि फिल्म से अनुष्का का पत्ता कट गया है। कहा जा रहा है कि अनुष्का की जगह फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है। एक खिलाड़ी की भूमिका के साथ इंसाफ करने के लिए तृप्ति को कई महीनों की सख्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ेगा और अनुष्का ने इसी वजह से फिल्म को अलविदा कहा।
अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है। अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले फिल्म काला का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *