अंतर्राष्ट्रीय

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला

[ad_1]

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना ठीक वैसी ही है, जैसी घटना चीन ने साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवानों के साथ की थी। साल 2020 में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर गलवन घाटी में पत्थर, डंडों और अन्य तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। ठीक उसी रणनीति के साथ चीन ने वियतनाम सैनिकों पर हमला किया है।

चीनी सेना पड़ोसी देशो पर अधिकरण और उन्हें परेशान करने से बाज नहीं आ रहा है। बता दें की चीनी सैनिकों के हमले का एक वीडियो  सामने आया है। इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में चीनी सैनिक वियतनामी निर्माण श्रमिकों पर पत्थर फेंकते हुए और निहत्थों को गाली देते हुए दिख रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना चीन की सीमा से लगे उत्तरी वियतनाम के हा गियांग प्रांत की है।

इससे पहले, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ते तनाव के बीच 6 जनवरी 2020 को भारतीय और चीनी सैन्य कमांडरों के साथ बातचीत हुई थी। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों से पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास गलवन घाटी में पीछे हटने की उम्मीद की जा रही थी। तभी भारतीय और चीनी सैनिकों के झड़प हुई थी, जिसमें देश के 20 जवानों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद चीन और भारत के बीच विवाद अभी थमा ही नही था की उससे पहले चीन एक और हरकत को अंजाम दे बैठा। चीन के इरादे किसी से छुपे नहीं हैं। भारत समेत एनी पडोसी देश भी उनसे परेशान है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *