Saturday, December 2, 2023
Home बिज़नेस यूपी में पांच साल में मक्के के उत्पादन हुआ दोगुना

यूपी में पांच साल में मक्के के उत्पादन हुआ दोगुना

[ad_1]

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अगले पांच साल में मक्के का उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  2021-2022 में मक्के का उत्पादन 14.67 लाख मीट्रिक टन था। पांच साल में इसे बढ़ाकर 27.30 लाख मेट्रिक टन करने का लक्ष्य है। इसके लिए रकबा बढ़ाने के साथ प्रति हेक्टेयर प्रति कुंतल उत्पादन बढ़ाने पर भी बराबर का जोर होगा।

मक्के का प्रयोग ग्रेन बेस्ड इथेनॉल उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों,कुक्कुट एवं पशुओं के पोषाहार,
दवा, कास्मेटिक, गोद, वस्त्र, पेपर और एल्कोहल इंडस्ट्री में भी इसका प्रयोग होता है। इसके अलावा मक्के को
आटा, धोकला, बेबी कार्न और पाप कार्न के रूप में तो ये खाया ही जाता है। किसी न किसी रूप में ये हर सूप का अनिवार्य हिस्सा है।

सूत्रों ने बताया कि ये सभी क्षेत्र संभावनाओं वाले हैं। आने वाले समय में इनके विस्तार के साथ ही मक्के की मांग भी बढ़ेगी। इस बढ़ी मांग का अधिक्तम लाभ प्रदेश के किसानों को हो इसके लिए सरकार मक्के की खेती के प्रति किसानों को जागरूक करेगी। उनको खेती के उन्नत तौर तरीकों की जानकारी देने के साथ सीड रिप्लेसमेंट (बीज प्रतिस्थापन) की दर को भी बढ़ाएगी। किसानों को मक्के की उपज का वाजिब दाम मिले इसके लिए सरकार पहले ही इसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के दायरे में ला चुकी है। सूत्रों ने बताया कि उन्नत खेती के जरिये प्रति हेक्टेअर 100 च्ंिटल उपज संभव है। उत्तर प्रदेश में 2021-2022 में 6.91 लाख हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई। और 14.67 लाख मेट्रिक टन उत्पादन हुआ। प्रदेश में इसकी उपज बढाने की भरपूर संभावना है। देश और उत्तर प्रदेश की प्रति हेक्टेयर औसत उपज क्रमश: 2600 एवं 1788 किलोग्राम है। 2021-22 में यह बढक़र 2163 कुंतल हो गई। सर्वाधिक उत्पादन वाले तमिलनाडु की औसत उपज 5939 कुंतल है। एक्सपर्ट्स की माने तो प्रति हेक्टेयर औसत उपज 100 कुंतल तक संभव है। अमेरिका में प्रति हेक्टेअर उत्पादन करीब 960 कुंतल है। ऐसे में खेती के उन्नत तरीके से उपज बढ़ाने की भरपूर संभावना है।

कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि मक्के की खेती में एक बात का खयाल रखें कि फूल आने के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक न हो। इससे अधिक तापमान होने पर दाने नहीं पड़ते।अगर सिंचाई की सुविधा हो तो फरवरी के दूसरे हफ्ते में आलू, सरसों और सब्जी की फसलों से मक्का बो सकते हैं। साथ में सह फसल के रूप में जायद की मूंग और उड़द की भी फसल ले सकते हैं। इससे सिर्फ 70-80 दिन में प्रोटीन से भरपूर दलहन की एक अतिरिक्त फसल तो मिलेगी ही।

दलहनी फसलों की जड़ों में नाइट्रोजन स्थिर करने की खूबी का जो लाभ भूमि को मिलेगा, वह अतिरिक्त होगा। क्रील सिस्टम इनीसिएटिव फार साउथ एशिया (सीसा) के वैज्ञानिक डा.अजय के अनुसार किसान क्षेत्र के कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार उन्नत प्रजातियों की बोआई करें। डंकल डबल, कंचन 25, डीकेएस 9108, डीएचएम 117,एचआरएम-1,एनके 6240, पिनैवला, 900 एम और गोल्ड आदि प्रजातियों की उत्पादकता ठीकठाक है। वैसे तो मक्का 80-120 दिन में तैयार हो जाता है। पर पापकार्न के लिए यह सिर्फ 60 दिन में ही तैयार हो जाता है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय विनिर्माण...

गूगलपे और पेटीएम को लेकर बड़ा अपडेट- बंद होगी ये फ्री सुविधा, अब ग्राहकों को देना पड़ेगा एक्स्ट्रा चार्ज

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। डिजिटल पेमेंट का कारोबार भारत में राकेट की रफ्तार से बढ़ा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी...

शीतकाल के लिए बंद किए गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास

प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित आर्मी...