अंतर्राष्ट्रीय

खाद्य संकट: रूस ने बमबारी कर यूक्रेन के अनाज गोदाम में लगाई आग

[ad_1]

यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 17 वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है।

रूस को घेरने के लिए अमेरिका ने भेजे 12000 सैनिक: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने रूस से लगने वाली सीमा लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में 12,000 सैनिकों को स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में विजयी नहीं होंगे जो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ छेड़ा है।

25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन: संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू होने के बाद से कम से कम  25 लाख यूक्रेनियन देश छोड़कर भाग गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, अनुमानित 40 लाख लोग यूक्रेन से भाग सकते हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके: सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा कीव के बाहर के क्षेत्रों में भी भारी लड़ाई चल रही है, जिसमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल शामिल हैं।

खाद्य गोदाम में  रूस ने बमबारी कर आग लगाई: रूस की बमबारी में यूक्रेन के ब्रोवरी जिले स्थित खाद्य गोदाम में आग लग गई है। रूस इस हमले के जरिये खाद्य संकट पैदा कर यूक्रेनी सेना को समर्पण करने के लिए मजबूर कर सकता है। हालांकि यूक्रेन अभी भी झुकने के लिए तैयार नहीं है और रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रहा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *