Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड पिथाैरागढ़ का डुंगरी गांव बना मत्स्य पालन का मॉडल विलेज

पिथाैरागढ़ का डुंगरी गांव बना मत्स्य पालन का मॉडल विलेज

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में एक दशक पूर्व हुई नील क्रांति अब धीरे धीरे सफल होती दिख रही है। जिले भर में 700 से अधिक परिवार मछली उत्पादन कर रहे हैं, जिले में वार्षिक उत्पादन 35 टन से ऊपर चला गया है। ठंडे पानी में पैदा होने वाली जिले की ट्राउड मछली दिल्ली और बेंगलुरू के फाइव स्टार होटलाें में परोसी जा रही है। जिले में एक दशक पूर्व मत्स्य पालन की शुरुआत की गई थी। शुरुआती वर्षों में इक्का दुक्का परिवार ही इसके लिए आगे आए। सरकार की मनरेगा, बीएडीपी जैसी योजनाओं को मत्स्य पालन योजनाओं के साथ जोड़ने के बाद इसके शानदार परिणाम सामने आए हैं। इन योजनाओं से ग्रामीणों के लिए मत्स्य तालाब बनाए जा रहे हैं और मत्स्य पालन विभाग ग्रामीणों को मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के साथ ही तकनीकी सलाह दे रहा है। जिले में इस समय 700 परिवार मत्स्य पालन से जुड़ चुके हैं। इनमें अधिकांश युवा ग्रामीण हैं। डुंगरी, कालिका, गुरना आदि ऐसे क्षेत्र हैं जिन्होंने मत्स्य पालन में नई इबारत लिखी हे। डुंगरी गांव जिले में मत्स्य पालन का माडल विलेज बन चुका है।

सभी परिवार मत्स्य पालन से जुड़े

गांव के लगभग सभी परिवार मत्स्य पालन से जुड़े हैं। जिले में ठंडे पानी में मछली का उत्पादन होता है। जिसकी बाजार में भारी मांग है। जिले के कई मत्स्य पालक बंगलौर और दिल्ली के फाइव स्टार होटलों तक मछलियां भेज रहे हैं।सीमांत जिले पिथौरागढ़ में चाइनीज प्रजाति की मेजर कार्प, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प के साथ ही अमेरिकन प्रजाति की रेनबो ट्राउड मछली अधिक पाली जा रही है। ये सभी प्रजातियां ठंडी प्रजाति की मछलियां हैं। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक रमेश चलाल ने बताया कि ठंडी प्रजाति की मछलियों मेें बेहतरीन ओमेगा थ्री पाया जाता है। जो पचने में बेहद आसान और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। हदृय रोगियों के साथ ही अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी ओमेगा थ्री, सिक्स की सलाह दी जाती है। दिल्ली और बेंगलुरू जैसे शहरों तक ताजी मछली पहुंचाने के लिए जिले इंसुलेटेंड रेफ्रीजेटर व्हीकल उपलब्ध है। मछलियों को डीप फ्रीजर में रखकर इस वाहन के जरिए दिल्ली तक पहुंचा जा रहा है, जहां से इन्हें विमान से बंगलौर तक ले जाया जाता है। पहाड़ के ठंडे पानी में पैदा होने वाली मछली में बदबू नहीं आती।

मत्स्य पालन में स्टार्टअप कर महिलाओं को दिखाई नई राह

जिले के धारचूला विकास खंड के कालिका की लक्ष्मी मेहता ने मत्स्य पालन में स्टार्टअप कर महिलाओं को नई राह दिखाई दी है। लक्ष्मी ने कालिका में तालाब तैयार कर पिछले वर्ष मछली उत्पादन शुरू किया था। इस वर्ष उन्होंने तालाब से पहला उत्पादन प्राप्त किया है। पिछले एक माह में ही वे 300 से 400 किलो तक मछली बेच चुकी हैं। मछली की भारी डिमांड को वे फिलहाल पूरा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अपने प्रोजेक्ट का विस्तार करेंगी। उन्होंने पहाड़ की महिलाओं से कहा है कि वे परंपरागत खेती के साथ मस्त्य पालन, डेयरी और मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों को अपनाकर जल्द आर्थिक उन्नति हासिल कर सकती हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

17 दिन तक सुरंग में कैद श्रमिकों की हिम्मत बने गब्बर सिंह का घर पहुंचने पर नायकों जैसा स्वागत

बेटे को देखकर मां की आंखों से छलके आंसू  देहरादून। वह गब्बर सिंह नेगी ही थे, जो 17 दिन तक उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में...

पहाड़ी इलाकों में चरम पर पहुंची ठंड, तापमान के माइनस 10 डिग्री पहुंचने पर पूरी तरह जमे झरने

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

17 दिन तक सुरंग में कैद श्रमिकों की हिम्मत बने गब्बर सिंह का घर पहुंचने पर नायकों जैसा स्वागत

बेटे को देखकर मां की आंखों से छलके आंसू  देहरादून। वह गब्बर सिंह नेगी ही थे, जो 17 दिन तक उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में...

टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ...

पहाड़ी इलाकों में चरम पर पहुंची ठंड, तापमान के माइनस 10 डिग्री पहुंचने पर पूरी तरह जमे झरने

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा...

सीएम मान का पंजाब के किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने के दामों में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 2023-24 के लिए गन्ने की कीमत में लगभग 11...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...