Thursday, December 7, 2023
Home राष्ट्रीय अक्षय तृतीया में क्या करे जो मिले लाभ

अक्षय तृतीया में क्या करे जो मिले लाभ

[ad_1]

अर्जुन सिंह दिल्ली : अक्षय तृतीया कब और मुहूर्त क्या है 2022 में इस दिन का महत्व क्या है इस दिन क्या करें और क्या ना करें क्या खाएं और ग्रहों की स्थिति क्या है जानते है जानीमानी ज्योतिषाचार्य सुनीता शर्मा। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। तिथि का आरंभ प्राप्त काल 5:18 से शुरू होकर दूसरे दिन सुबह 7:32 तक है। इस दिन का अबूझ मुहूर्त होता है। किसी भी समय पूजा कर सकते हैं। लेकिन अच्छा मुहूर्त  अभिजीत मुहूर्त होता है। उसका समय 11:52 से 12:45 तक है। इस दिन व्यवहार गृह प्रवेश भूमि पूजन नामकरण बिजनेस जैसे काम की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन शुभ माना जाता है। जिस तरह दीपावली के दिन लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जाती है। अक्षय तृतीया को लक्ष्मी की कृपया प्राप्त करने के उपाय किए जा सकते हैं। अक्षय का अर्थ होता है जो कभी कम नहीं होता इसलिए अक्षय तृतीया अनंत समृद्धि खुशी सफलता और आशा का दिन होता है। इस दिन किए गए दान का फल कई गुना मिलता है। किसी भी जरूरतमंद को दान जरूर करें ग्रहों की स्थिति पंचांग के अनुसार मीन राशि में शुक्र मालव्य योग और गुरु हंस नामक योग बनाए हुए हैं। गुरु और शुक्र एक साथ बैठे हैं। शुक्र दैत्य गुरु बृहस्पति देवताओं की गुरु एक साथ है। इन दोनों गुरु में सभी दोषों को दूर करने की क्षमता है। दोनों शुभदा में सर्वोच्च माने जाते हैं जो 12 साल में एक बार आते हैं। शनि कुंभ में सश नाम का योग बनाए हुए हैं। सूर्य अपनी उच्च की मेष राशि में चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृक्ष में है। बुध चंद्रमा के साथ वृक्ष राशि में मंगल कुंभ राशि में राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में है शोभन योग है तैतूल करण है। मंगल का दिन और चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में है। यह बहुत ही शुभ दिन है। 

सुनीता शर्मा बताती है कि एक तो वैसे ही अक्षय तृतीया का दिन और ग्रहों का इतना अच्छा होना बहुत ही अच्छी बात है। यह करीब 30 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। महत्व देवी अन्नपूर्णा का जन्म हुआ और गंगा जी स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई। अक्षय तृतीया के दिन से त्रेतायुग आरंभ हुआ इसलिए इस दिन जप तप व दान का कभी क्षय नहीं होता। इसी दिन बद्रीनाथ के पट खुलते हैं। भगवान विष्णु ने परशुराम का अवतार लिया था। अक्षय तृतीया का दिन सुदामा पुनर्मिलन दिवस के रूप में भी प्रसिद्ध है। इसी दिन बसंत ऋतु का अंत और गीषम ऋतु का आरंभ होता है। 

इस दिन घर क्या लाए सोना खरीदना बहुत अच्छा माना गया है। लेकिन जो ऐसा नहीं कर सकते वो रुई हल्दी चावल साबुत वाले मखाने साबूदाना और सेंधा नमक भी खरीद सकते हैं लेकिन इस नमक को घर में उपयोग नहीं करते यह सब आज के दिन अपने घर ला सकते हैं।

इस दिन क्या करें सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल जरूर दें। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में है। निरोगी काया के लिए उनकी कृपया जरूर चाहिए। गायत्री मंत्र का जाप करें। जल से संबंधित दान जरूर करें। जल भरा कलश मंदिर में दान करें। अक्षय तृतीया पर तुलसी की जड़ को दूध से सीचें। बिना तुलसी के भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है। धन की इच्छा के लिए भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा के लिए यह दिन बहुत ही शुभ है।

महा उपाय इस दिन कुछ करो या ना करो पर यह जरूर करो पहली रोटी पर घी लगाकर चीनी रखकर गाय को जरूर खिलाएं।

क्या ना करें इस दिन बिना कारण झूठ ना बोलें। किसी का अपमान ना करें। किसी का मन ना दुखाए। घर का माहौल खराब ना करें। गलती से भी किसी स्त्री का अपमान ना करें।

क्या खाएं आज पीला हलवा, केले, पीले मीठे चावल भगवान विष्णु को भोग लगा ग्रहण करे। बेल वाले फल, मोसमी, रस भरे फल माता लक्ष्मी को भोग लगाकर ग्रहण करें। यह करने से आपकी जिंदगी में उन्नति और समृद्ध और खुशियां आएगी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एलन मस्क को झटका- विज्ञापनदाता बना रहे दूरी, एक्स पर मंडराने लगा दिवालियापन का खतरा

लंदन।  एलन मस्क ने ट्विटर (जिसे अब एक्स कहा जाता है) को खरीदने के लिए लगभग 13 बिलियन डॉलर का ऋण लिया था और सोशल...

सीएम धामी ने एफआरआई में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 और 09 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को...

घुमक्कड़ी बोले, स्वर्ग है अपना उत्तराखंड

राकेष बिजलवाण, वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकेष में हुआ देष भर के 200 यात्राप्रेमियों का स्वर्णिम मिलन समारोह एक-दूसरे के राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा देने का...

ब्रिटिश सरकार ने भारतीयों के लिए ब्रिटेन में काम करना किया मुश्किल, वीजा में किया ये बदलाव

लंदन। ब्रिटिश सरकार द्वारा कुशल श्रमिक वीजा के लिए सीमा बढ़ाए जाने से लगभग 300,000 गैर ब्रिटेन के लोग प्रभावित होंगे, जिनमें से कई भारतीय...

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में होगी ऑक्शन, बीसीसीआई ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए अहम खबर है। खबर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी है। ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया...

किसान सशक्तीकरण के लिए हो रहे प्रयास- सहकारी होमस्टे

देहरादून। उत्तराखंड में किसान सशक्तीकरण के लिए राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना (यूकेसीडीपी) द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है परियोजना अब सहकारी होमस्टे...

सीएम धामी ने जवानों को सम्मानित करते हुए की ये घोषणाएं

देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैतिक परेड भी आयोजित हुई।...

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने वल्र्डवाइड कमाए 356 करोड़, शाहरुख खान की पठान का टुटा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्रेज ऑडियंस के सिर चढक़र बोल रहा है। फिल्म को ओपनिंग डे से ही  बॉक्स ऑफिस पर  शानदार...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...